बचपन में, मैं एक पूर्ण वैज्ञानिक सोच वाला बच्चा था, दोनों ही अर्थों में, एक प्रकृतिवादी होने के नाते भी और कीट-पतंगे, साँप, तितलियाँ और नमूने पकड़ने के नाते भी। मेरा पहला सपना एक अन्वेषक बनने का था न की एक फिल्म-निर्माता बनने का। उसके बाद फिल्म-निर्माण भी आ गया।
एक बच्चे के रूप में, मैं ऐसी फिल्में देखने जाता था जो मेरा दिमाग हिला दें, जो मुझे दूसरी दुनिया में ले कर जाएँ। जब मैंने एक फिल्म-निर्माता बनने का निर्णय लिया, तो मैं अन्य लोगों को भी वही एहसास कराना चाहता था जो बचपन में सिनेमा हॉल जाने पर मैं खुद महसूस करता था।
1995 में मैंने एवेटर लिखी, जो की 19 वर्ष की उम्र में कॉलेज में आए मेरे विचारों पर आधारित थी, तो यह 20 साल या उससे भी पहले की बात है। और वास्तव में हमें फिल्म बनाने में 10 वर्ष और लगे।
“और मैंने सोचा, मेरे पास ऐसी कौन सी चीज़ है जो मैं उसे दे सकता हूँ, कोई ऐसी चीज़ जो मेरे लिए उतनी ही मूल्यवान और निजी हो जितने वे उपहार उसके लिए थे, जो उसने मुझे दिए थे। इसलिए मैंने उसे अपनी रोलेक्स सबमरीनर दे दी। ”
जब मैंने एवेटर बनाई, तो मैंने वृहद संस्कृतियों पर काफी अनुसंधान किए, और पाया कि ये संघर्ष अभी भी जारी हैं। लोग अभी भी विस्थापित किए जा रहे हैं, उनकी संस्कृतियाँ अभी भी विनष्ट की जा रही हैं। मुझे एहसास हुआ कि एवेटर की सफलता ने मेरे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी उत्पन्न कर दी थी, मुझे लगा कि मुझे सम्बद्ध होने और अनिवार्य रूप से स्वदेशी अधिकारों के पक्ष में एक सक्रिय कार्यकर्ता बनने की आवश्यकता थी।
रोपनी से मेरी मित्रता हो गई थी, जो एमेज़ोन के घने जंगलों में रहने वाले कायापो समुदाय का प्रमुख था। उसने मुझे कुछ अतुलनीय उपहार दिए, कुछ ऐसी चीज़ें जो उसके लिए बहुत मायने रखती थी, जिनमें मुझे नामकरण संस्कार के बाद, कायापो लोगों में से एक बनाना भी शामिल था। उनकी संस्कृति में, ये बहुमूल्य चीज़ें हैं। और मैंने सोचा,“ मेरे पास ऐसी कौन सी चीज़ है जो मैं उसे दे सकता हूँ, कोई ऐसी चीज़ जो मेरे लिए उतनी ही मूल्यवान और निजी हो जितने वे उपहार उसके लिए थे, जो उसने मुझे दिए थे।” इसलिए मैंने उसे अपनी रोलेक्स सबमरीनर दे दी।
मैंने वो घड़ी 20 वर्ष पहले खरीदी थी और वो हर पल मेरे साथ रही थी: जब मैं टर्मिनेटर 2 बना रहा था, तो चीजों को बम से उड़ाते मोटरसाइकल साइडकार पर चल रहे ट्रकों पर पलटते हुए, 18-पहियों वाले ट्रक के घूमते हुए पहियों से दो फीट दूर, हाथ में कैमरा पकड़े हुए, वो पूरे समय मेरी कलाई पर ही थी। जब मैंने एक सबमर्सीबल के छेद से पहली बार टाइटैनिक को देखा था, तो मैं उसे पहने हुए था, और अपनी काली टाई के साथ मैं तब भी उसी घड़ी को पहने हुए था जब मैं टाइटैनिक के निर्देशन के लिए ऑस्कर लेने के लिए मंच पर चढ़ा था।
“यह मेरी एक निरंतर साथी है। लोग आते है और जाते हैं — पर घड़ी हमेशा आपके साथ रहती है। ”
जो घड़ी आज मैंने पहनी हुई है उसे मैंने रोपनी को दी हुई घड़ी की जगह पर खरीदा था। जब मैं इसे देखता हूँ, मैं उन सब चीजों के बारे में सोचता हूँ जिनसे हो कर मेरी पिछली सबमरीनर गुज़री थी। मैं हर तरह कि जगहें देखता हूँ, जैसे समुद्र कि निचली सतह से ले कर अपने बच्चों के साथ खेलने और बैठकर कहानी लिखने तक। यह मेरी एक निरंतर साथी है। लोग आते है और जाते हैं — पर घड़ी हमेशा आपके साथ रहती है।
यह घड़ी बस अभी अभी शुरू हुई है।