ऑयस्टर परपेचुअल एक्सप्लोरर और एक्सप्लोरर II, अन्वेषण के साथ रोलेक्स की गहरी भागीदारी से विकसित हुई। वे वहाँ जाती हैं जहाँ जाने का जोखिम कुछ ही लोग उठाते हैं।
कई वर्षों से ध्रुवीय, पर्वतारोहण एवं गुफाओं के अन्वेषणों को इस घड़ी से लैस करके, यह ब्रांड इन घड़ियों का वास्तविक जीवन में परीक्षण करने में सफल हुई है। दुनिया के कुछ सबसे निर्भीक अन्वेषक, पर्वतारोही और वैज्ञानिक, एक्सप्लोरर और एक्सप्लोरर II घड़ियों को विभिन्न स्थानों पर ले कर गए और उसकी विश्वसनीयता का, सबसे विषम परिस्थितियों में परीक्षण किया।