ऑयस्टर परपेचुअल सबमरीनर, गोताखोरों की घड़ियों में एक संदर्भ है, यही वो घड़ी है जिसने द डीप की खोज में अहम भूमिका निभाई थी। 1953 में लॉन्च की गई, सबमरीनर 100 मीटर (330 फुट) की गहराई तक वॉटरप्रूफ़़, गोताखोरों की पहली कलाई घड़ी थी।
1926 में दुनिया की पहली वॉटरप्रूफ़ घड़ी ऑयस्टर के आविष्कार के बाद, यह जलरोधक क्षमता में तकनीकी महारथ की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण खोज थी। घड़ीसाज़ी में, सबमरीनर ने एक ऐतिहासिक क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतिनिधित्व किया; इसने गोताख़ोरों की घड़ी के मानक स्थापित किए।